Logo
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

रायपुर। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

 
निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि महराज ने भेट के दौरान ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सनातन धर्म पर ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा एवं प्रदेश सचिव राम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस आध्यात्मिक और परम पावन कार्यक्रम के आयोजक परम भक्त सुशील ओझा और परिवार थे।

सीएम साय ने भेंट कर लिया आशीर्वाद 
उल्लेखनीय है कि, सीएम विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।मुख्यमंत्री श्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

5379487