Logo
विमतारा सभागार रायपुर में आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में नव-लेखकों से लेकर वरिष्ठ साहित्यकारों तक कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विमतारा सभागार में सरस्वती बुक्स और श्रीसाईनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह, साहित्य और सृजनशीलता की समृद्ध परंपरा को समर्पित रहा। कार्यक्रम में नवोदित लेखकों से लेकर अनुभवी साहित्यकारों तक कई रचनाकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह ने छत्तीसगढ़ की उभरती साहित्यिक प्रतिभाओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने का कार्य किया।

नव-लेखक सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू
सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान इस वर्ष डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को प्रदान किया गया। डॉ. शुभा मिश्रा दूरदर्शन की एंकर, दावड़ा विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग की प्रमुख और युवा उद्यमी हैं। वे शुभा कलाकृति के नाम से जुट और छत्तीसगढ़ी ज्वेलरी बनाने तथा प्रशिक्षण देने के कार्य में भी अग्रणी हैं। वहीं गजेंद्र कुमार साहू की अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और तीन पुस्तकें प्रकाशाधीन हैं। वे 'ईशा एक नई उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन' के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं।

raipur literature event

वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान
साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही को चतुर्थ सरस्वती साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। नेताजी आनंद सिंघानिया की स्मृति में पिछले सात वर्षों से साहित्यिक सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में सातवां साहित्य रत्न सम्मान युवा गीतकार भरत द्विवेदी को और प्रथम पत्रकारिता रत्न सम्मान पत्रकार तृप्ति सोनी को दिया गया।

पहला उर्दू साहित्य रत्न सम्मान
मोहम्मद अजीम खान की स्मृति में दिए जाने वाले प्रथम उर्दू साहित्य रत्न सम्मान से शायर इरफानुद्दीन इरफान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उर्दू साहित्य के प्रति समर्पण और रचनात्मक योगदान का प्रतीक बना।

सम्मान वितरण में शामिल रचनाकार और सुप्रसिद्ध साहित्यिक हस्तियाँ
समारोह में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, साहित्यकार नर्मदा नरम और उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा अजीम खान ने सभी सम्मानित विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह और नगद राशि प्रदान की।

उभरती साहित्यिक प्रतिभाओं को मिला सरस्वती नव लेखक सम्मान
समारोह में मिनेश साहू, भावेश देशमुख, ज्ञानेश साहू, जीवन जायसवाल, अनीस अरमान, मुकेश सिंघानिया, ईश्वर साहू बंधी, गौरव राठौर, सूरज प्रकाश डडसेना, पत्रकार घनश्याम साव (डोंगरगांव) और निधि तिवारी नीति को सरस्वती नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य युवा रचनाकारों में साहित्य के प्रति उत्साह और सृजनशीलता को प्रेरित करना है।

5379487