haribhoomi hindi news
विधानसभा में गुरुवार को कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और सुशांत शुक्ला के बीच तीखी बहस हो गई। अमर्यादित टिप्पणी पर सभापति ने नाराजगी जताई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को एक अजीब स्थित पैदा हो गई। किसी बात पर चर्चा के दौरान बिलासपुर जिले के दो विधायक सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। कोटा से कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव पर बेलतरा से भाजपा के विधायक सुशांत शुक्ला ने तू-तड़ाक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 

उल्लेखनीय है कि, इस बीच दोनो में तीखाी बहस हो गई। हालांकि, अमर्यादित टिप्पणी पर सभापति ने नाराजगी भी जताई और बात बिगड़ता देख सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी। 

इससे पहले विधायक अटल श्रीवास्तव के तू- तड़ाक से बातचीत पर सुशांत शुक्ला नाराज हो गए। सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव के बीच तीखी बहस हो गई। तल्खी के बीच सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। समय बीतने के बाद विधान सभा की कार्यवाही को दोबारा शुरू किया गया। सभापति ने बहस और विवाद को विलोपित कर दिया गया। 

सभापति ने विवाद पर जताया असंतोष
सभापति धर्मजीत सिंह ने विवाद पर असंतोष जताते हुए कहा कि, मर्यादा में रहकर सबको चर्चा करनी चाहिए। सुशांत शुक्ला ने व्यक्तिगत टिप्पणी पर फिर रोष जताया। जिसके बाद सभापति ने बहस और विवाद को विलोपित कर दिया।

7