रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और मादक पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क के बीच पुलिस विभाग को उस समय बड़ा झटका लगा, जब एक आरक्षक ही तस्करी में संलिप्त पाया गया। टिकरापारा पुलिस ने आरोपी आरक्षक हिमांशु बर्मन को दबोचते हुए उसके पास से 1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
खाकी वर्दी में छिपा नशा तस्कर गिरफ्तार
टिकरापारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरक्षक हिमांशु बर्मन को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे सूखा नशा में उपयोग किया जाता है।
रायपुर में सूखा नशा तस्करी में पुलिस आरक्षक हिमांशु बर्मन की गिरफ्तारी, 1 ग्राम हेरोइन बरामद और एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज, सप्लायर की तलाश जारी। @RaipurDistrict #Chhattisgarh @CPRaipurPolice pic.twitter.com/cH21LwEx8Q
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 11, 2026
एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि, अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति चाहे वह पुलिस विभाग का हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सप्लायर की तलाश, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अब सप्लायर तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। यह भी जांच का विषय है कि आरक्षक कितने समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और इसके पीछे अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।











