तेरहवीं में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री : पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय के पिता को दी श्रद्धांजलि

CM Vishnudev Sai paying tribute
X
श्रद्धांजलि देते सीएम विष्णुदेव साय
राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णु देव साय शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम दुर्ग जिले के मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए। जहां उन्होंने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।

Governor Ramen Deka paying tribute
श्रद्धांजलि देते राज्यपाल रमेन डेका


राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूव साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ नेता सौदान सिंह, विधायक विक्रम उसेण्डी, किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

BJP National Vice President Saudan Singh of CM Vishnudev Sai in condolence meeting
श्रद्धांजलि सभा में सीएम विष्णुदेव साय के बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह

इसे भी पढ़ें... लोहारीडीह कांड में सीएम की बड़ी कार्रवाई : हटाए गए कलेक्टर-एसपी, मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story