haribhoomi hindi news
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया के निवास में पार्टी का झंडा लगाया। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जगदलपुर स्थित निवास में पार्टी का झंडा लगाया। 

रायपुर। देश भर में बीजेपी आज भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मना रही है। सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया के निवास में पार्टी का झंडा लगाया। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जगदलपुर स्थित निवास में पार्टी का झंडा लगाया। 

बीजेपी ने सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित इन कार्यक्रमों की कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा के पितृ पुरूषों के प्रतिमाओं को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 

CM Vishnudev Sai offered a bunch of flowers on the statue.
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ किये अर्पित 

भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला है संगठन  
मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। बीजेपी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएँ, भारत को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इस लक्ष्य को अर्जित करेंगे। श्री साय ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के लगातार कठोर परिश्रम एवं हमारे पितृ पुरूषों के त्याग से संभव हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए श्री साय ने कहा कि उनके समर्पण और नेतृत्व के कारण ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है और छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश कर रहा प्रगति 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा देश निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समापन के साथ ही विकास की गति और तीव्र करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ की शुरुआत हो चुकी है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ ही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, जिसके लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है। श्री साय ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे हैं। 

CM Vishnudev Sai offered a bunch of flowers on the statue.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने जगदलपुर जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान श्री देव ने कार्यकर्तााओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कठोर परिश्रमी, निष्ठावान होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। श्री देव ने कहा कि भाजपा का 47वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेशभर के सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। किस दौरान जगदलपुर में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुई।

ये वरिष्ठ लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, रंजना साहू, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्यामबिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7