आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास के चलते एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जादू-टोने के शक में आरोपियों ने महिला को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कौशल्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी धीरपाल श्याम के बेटे की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी। बेटे की मौत के बाद धीरपाल को संदेह था कि कौशल्या ने जादू-टोना कर उसके बेटे की जान ली है। इसी शक के चलते वह महिला से रंजिश रखने लगा था।
भारी पत्थर से किए ताबड़तोड़
इसी रंजिश के चलते धीरपाल और उसके सहयोगियों ने मिलकर कौशल्या पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पेंड्रा जिले में जादू-टोने के शक में एक महिला को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh pic.twitter.com/cey65zbOwI
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 6, 2026
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरपाल श्याम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है- एसपी
पेंड्रा के एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा ने कहा कि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










