नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट : मुखबिरी के शक में की हत्या,  गांव में लगे टावर को किया आग के हवाले

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने देर रात जन अदालत में एक युवक की हत्या कर दी। पर्चा जारी कर उन्होंने मुखबिरी करने वालों को चेतावनी दी है। 

मोहला। छत्तीसगढ़ के सीतापुर गांव में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने देर रात जन अदालत में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में लगे टावर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में देर रात पिटेमेटा निवासी प्रेमसिंह घवडे की हत्या कर दी। इसके बाद गांव में लगे टावर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने पर्चे फेंककर मुखबिरी करने वालों को चेतावनी भी दी है।

murder
घटनास्थल की तस्वीर

आत्मसमर्पित डॉक्टर की नक्सलियों ने की हत्या

वहीं नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली डॉक्टर घस्सू उर्फ अजीत कोर्राम की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मृत नक्सली माओवादी संगठन में डॉक्टर टीम का कमाण्डर था। उसपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। तीन माह पहले उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story