गढ़चिरौली में नक्सल हमला : क्लेमोर माइंस ब्लास्ट में दो जवानों को आई चोटें

Jawans hand injured in Claymore mine blast
X
क्लेमोर माइंस ब्लास्ट में चोटिल हुआ जवान का हाथ
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले से लगते महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरौली जिले में क्लेमोर माइंस ब्लास्ट से दो जवान घायल हुए हैं। 

एनिश पुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर, अंबागढ़-चौकी जिले से लगते महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए क्लेमोर माइंस के ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नक्सल यूनिट C60 के जवानों के सर्चिंग से लौटने समय क्लेमोर माइंस ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

लगा रखा था एंबुश

महाराष्ट्र के नक्सल सेल ने बताया कि, आज सुबह नक्सली की पैठ वाले इलाके से सर्चिंग कर वापस लौट रहे थे। जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाते हुए गढ़चिरौली जिले के डोधराज ब्रिज के पास क्लेमोर माइंस से अटैक कर दिया। इस धमाके में दो जवानों के हाथ में मामूली चोट आई है। सैनिकों की मुस्तैदी के चलते माओवादियों की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद महाराष्ट्र सीमा पर खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story