Logo
Discount Offer: रेनॉ ने अपनी तीन लोकप्रिय गाड़ियों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। सभी ऑफर सीमित समय और स्टॉक पर निर्भर हैं। ऑफर तमिलनाडु को छोड़कर पूरे भारत में लागू हैं।

Discount Offer: अगर आप फरवरी 2026 में रेनॉ (Renault) की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कंपनी अपनी लोकप्रिय कारों Renault Kiger, Triber और Kwid पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और रूरल बेनिफिट शामिल हैं।

कितना मिल रहा है डिस्काउंट?
Kiger 2026: ₹25,000 तक
Kiger 2025: ₹63,500 तक
Triber 2026: ₹25,000 तक
Triber 2025: ₹35,000 तक
Kwid 2026: ₹25,000 तक
Kwid 2025: ₹35,000 तक

Renault Kiger पर ऑफर
2026 मॉडल पर 10,000 रुपये तक कैश बेनिफिट और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 15,000 रुपये तक लॉयल्टी बेनिफिट, 10,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4,000 रुपये तक ग्रामीण ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि Authentic और Evolution वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी, रिलीव और रेफरल बेनिफिट लागू हैं। 2025 मॉडल पर 48,500 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, साथ ही कॉर्पोरेट और ग्रामीण ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

Renault Triber पर ऑफर
2026 Triber पर 10,000 रुपये तक कैश और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। इसके साथ 10,000 रुपये तक कॉर्पोरेट और 4,000 रुपये तक रूरल ऑफर भी शामिल है। 2025 मॉडल पर 20,000 रुपये तक कैश और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। कुछ बेस वेरिएंट्स पर केवल लॉयल्टी और रेफरल बेनिफिट लागू हैं।

Renault Kwid पर ऑफर
2026 Kwid पर 10,000 रुपये तक कैश और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर के साथ 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट और 4,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट मिल रहा है। 2025 मॉडल पर 20,000 रुपये तक कैश और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है।

बता दें कि यह डिस्काउंट ऑफर तमिलनाडु को छोड़कर पूरे भारत में लागू हैं। कुछ वेरिएंट्स पर कैश या एक्सचेंज ऑफर लागू नहीं होंगे। सभी ऑफर सीमित समय और स्टॉक पर निर्भर हैं, साथ ही कॉर्पोरेट और रूरल बेनिफिट के लिए वैध दस्तावेज जरूरी हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487