नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी में बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा और शिक्षा को लेकर नगरी में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। मोबाइल क्रेचेस संस्था के द्वारा विगत दिवस नगरी स्थित जनपद सभागार में पंचायती राज संस्थाओं से संबद्ध पदाधिकारियों, विभाग की अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ इंटरफ़ेस मीटिंग का आयोजन किया गया। इंटरफ़ेस मीटिंग में 35 पंचायत के 50 सरपंच, सचिव, विभाग प्रमुख एवं जनपद के पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, मीटिंग में बचपन के दिन फिल्म की प्रस्तुतियां हुई। फिल्म की अवधारणा के बारे में मोबाइल क्रेचेस दिल्ली से उपस्थित सोनिया कौर श के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। केयर डायमंड के बारे में भी सोनिया कौर के द्वारा जानकारी साझा की गई। छत्तीसगढ़ में मोबाइल क्रेचेस के द्वारा लईका घर संचालन और बच्चों से संबंधित अन्य जानकारी को स्टेट लीड अजीत मोहन चौधरी के द्वारा प्रस्तुत किया गया, वहीं मीटिंग में उपस्थित एपीएफ से रिंकेश मेंढे ने फाउंडेशन के प्रयासों की जानकारी दी।
'लईका घर' से मिल रहे लाभ के बारे में दी गई जानकारी
पंचायत पदाधिकारी में नवागांव की सरपंच नगीना सोम, फरसिया सरपंच केशव नेताम, सचिन मदन सेन सांकरा के द्वारा लईका घर के बारे में अनुभव साझा किया गया। मीटिंग के मध्य स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम हितेंद्र साहू के द्वारा लईका घर से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी साझा किया गया। वहीं उपस्थित महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी सोमेंद्र साहू के द्वारा विकासखंड में लईका घर तथा उससे मिल रहे लाभ, पंचायत के सहयोग, विभाग के सपोर्ट की जानकारी साझा की गई।
एपीएफ के ब्लाक हेड ने भी साझा की जानकारी
स्टेट लीड अजीत मोहन चौधरी के द्वारा चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की गई। संस्थाओं से अपेक्षा को लेकर पंचायत पदाधिकारियों ने अपनी बातों को रखा। तत्पश्चात आगामी योजना के बारे में सोनिया कौर के द्वारा चर्चा की गई। इंटरफ़ेस मीटिंग में उपस्थित जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद पंचायत के सीईओ रोहित बोरझा ने मीटिंग की महत्ता पर जोर दिया और आने वाले समय में पंचायत के माध्यम से बच्चों के लिए हर संभव कार्य करने पर जोर दिया। मीटिंग में एपीएफ के ब्लाक हेड सदानंद मेहर ने भी जानकारी साझा की।
मोमेंटो प्रदान कर इन्हें किया गया सम्मानित
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जनपद पंचायत की सभापति भुनेश्वरी धृतलहरे भी उपस्थित थी। मीटिंग के अंत में मोबाईल क्रेचेस संस्था के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत नगरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोबाईल क्रैचेस दिल्ली से उपस्थित अजीत कुमार के द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई। मीटिंग के अंत में मुकेश कुमार के द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।








