haribhoomi hindi news
सदन में राष्ट्रगीत और राजगीत से शुरुआत की गई। इसके बाद दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई है। 

रायपुर- छत्तीसगढ़ मानसून सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगीत और राजगीत से शुरुआत की गई। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने की सूचना दी, जिसके बाद दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई है। 

बता दें मकसूदन चंद्राकर, अमीन साय, लक्ष्मी पटेल और अग्नि चंद्राकर का निधन हुआ था। इसी संदर्भ में सीएम विष्णुदेव साय ने दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। पूर्व CM भूपेश बघेल के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी दिवंगतों को नमन किया है। 

7