haribhoomi hindi news
कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस इस मामले को लेकर संज्ञान कर रही है। 

सुमित बड़ाई- पखांजूर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी है। वहीं कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला पखांजूर  थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 45 वर्षीय आशुतोष विश्वास है वह सुभाष नगर पीव्ही-12 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, वह  रविवार की सुबह मक्के के खेत में पानी  दे रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी, इसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों मौत
वहीं 27 मार्च को सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 7 मवेशियों की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी बिजली गिर गई, जिसमें 6 गाय और 1 बैल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि पहुंचे और मुआवजा दिलाने की बात कही।  

सरगुज़ा के कई इलाकों में हुई बारिश 
कोरिया में दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ चल रही धूल भरी आंधी चली। तेज गड़गड़ाहट के साथ कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। बे-मौसम बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ गईं हैं। अंबिकापुर में देर शाम 4 बजे अचानक अंधड़ और धूल के गुब्बार से जन जीवन परेशान हो गया। तेज हवा के साथ लगभग 20 की बारिश से बस स्टैंड भी तरबतर हो गया। जहां लोगों ने बारिश से थोड़ी राहत महसूस तो कर रहे हैं। लेकिन थोड़ी बारिश से उमस और बढ़ गई है। साथ ही नमनाकला रिंग रोड में एक पेड़ भी सड़क पर गिर गया है जो लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7