Logo
छत्तीसगढ़ में लोक सभा से पहले आज भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम साय बस्तर दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर। नवरात्र-पंचमी की भक्ती में सराबोर हुआ प्रदेश।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक आज एक साथ बस्तर पहुँच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार भाजपा के समर्थन में जनसभा करने पहुँचे। वहीं राहुल गांधी ने भी बस्तर में कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश की मीडिया कंपनियों पर बड़ा निशाना साधा है। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन डोगरगढ़ में मातारानी को सोने का मुकुट अर्पित किया गया। सुरक्षा बल-नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़। प्रदेश में स्कूली बच्चे 2 बड़े हादसों का शिकार। 

CG में 13 अप्रैल को कहां क्या हुआ? Live updates

राहुल ने लखमा के लिए मांगे वोट : बोले- देश में मिडिया को कुछ लोग ही चला रहे, आदिवासियों को नहीं मिलती जगह : छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान बस्तर से शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए जगदलपुर पहुंचे। राहुल गांधी ने इस सभा के माध्यम से अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। कांग्रेस ने इस बार अपने दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा को मैदान में उतारा है। कवासी लखमा पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं।

दंतेवाड़ा पहुंचे रक्षामंत्री : राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त होती पार्टी है, गिनाए घोटाले : पहले चरण के चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है। शनिवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह रक्षामंत्री दंतेवाड़ा के गीदम जावंगा में विजय संकल्प शंखनाद चुनावी सभा मे पहुंचे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को भारत से विलुप्त होती पार्टी बताते हुये डायनोसोर की प्रजाति की संज्ञा दे दी। 

 

मां बम्लेश्वरी के मस्तक पर सजा सोने का मुकुट : डोंगरगढ़ मंदिर समिति और भक्तों के सहयोग से दुर्ग में 35 लाख में बनवाया गया  : चैत्र नवरात्र का आज पांचवा दिन है। आज नव दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में भी स्कंदमाता के रूप में मातारानी का विशेष श्रृंगार किया गया है। इसी शुभ अवसर में आज मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति एवं भक्तों के सहयोग से माता जी को लगभग 450 ग्राम सोने से बनी मुकुट भेंट की गई। इसकी लागत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है, जो पूरे नवरात्र में भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
माता के दरबार में लाखों की संख्या में देश विदेश से दर्शनार्थी आते हैं। कुछ अपनी मनोकामना पूरी होने पर तो कुछ मनोकामना लेकर माता के दरबार में अपनी हाजरी लगाते हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु ज्योति कलश की स्थापना करवाते हैं तो कुछ पैदल चलकर या घुटनों के बल माता के दरबार पहुंचते हैं।

स्कूल बस और वेन हादसे का शिकार : 30 बच्चों से भरी बस में लगी आग, वैन बिजली खंभे से टकराई  : छत्तीसगढ़ के कोरबा और कवर्धा में आज (शनिवार) को स्कूली बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटनाएं हुई। पहली घटना में कवर्धा में 30 स्कूली बच्चों से भरी बस में अचानक आग लग गई। यह बस कवर्धा शहर के अशोक पब्लिक स्कूल की थी। 
वहीं दूसरी घटना कोरबा की है। कोरबा शहर में बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे बिजली के खम्भे में जाकर टकरा गई। इस दौरान वैन मे 7 बच्चे सवार थे। यह वैन सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका से छुट्टी होने के बाद वापस बच्चों को छोड़ने प्रगति नगर जा रही थी। इस दौरान बच्चे शोर मचा रहे थे और नाबालिग ड्राईवर स्कूली वैन चला रहा था। 

उदंती क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ : नक्सलियों के सामने 7-8 घंटे तक डटे रहे सुरक्षाबलों के जवान : ओडिशा की सीमा से लगते धमतरी जिले के एकावरी-टांगरी डोंगरी के जंगलों में छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। धमतरी पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम से लेकर देर रात तक चली। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। सुरक्षाबलों के जवान मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान चला रहे हें। मुठभेड़ में किसी के मारे जाने या घायल होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है। मुठभेड़ वाला इलाका बोराई थाना क्षेत्र में पड़ता है।

चंद्रशेखर शुक्ला की राहुल को चिट्ठी : पूछे तीन सवाल- झीरम मामले में क्या आपने लखमा को दे दी है क्लीन चिट? : कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने तीन प्रमुख सवाल उठाये हैं और झीरम घाटी कांड में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े किये हैं।
चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि, माननीय राहुल गांधी जी, छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आपका स्वागत है। कांग्रेस का पूर्व कार्यकर्ता होने के नाते कुछ प्रश्न जो सदैव मुझे परेशान करते रहे हैं, मैं आपसे करना चाहता हूं, आपेक्षा, आगृह है कि, आप जवाब देंगे। 

संजय श्रीवास्तव का दावा : 20 हजार लोगों ने भाजपा में किया प्रवेश, इनमें ज्यादातर कांग्रेसी, BJP का एक और पोस्टर : भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के BJP प्रवेश को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा- अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने BJP में प्रवेश किया है। BJP प्रवेश करने वालों में अधिकांश कांग्रेस से आए हैं। अभी भी बड़ी संख्या में प्रवेश के आवेदन पेंडिंग हैं। बता दें, संजय श्रीवास्तव BJP प्रवेश समिति के प्रभारी भी हैं। वहीं कांग्रेस ने BJP के इस दावे को हास्यास्पद बताते हुए पलटवार किया है। शुक्ला ने कहा कि, BJP मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देखती है। 20 हजार तो दूर, 2500 लोगों ने भी BJP प्रवेश नहीं किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धुआंधार प्रचार जारी : लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे लगातार भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय आज मरवाही और मनेंद्रगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। वे जगदलपुर से 11 बजे मरवाही के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे मरवाही के अंडी में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3 बजे मनेंद्रगढ़ चिरमिरी के भरतपुर में प्रचार करेंगे। प्रचार कार्यक्रम के बाद वे शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे।

 

 

5379487