राहुल ने लखमा के लिए मांगे वोट : बोले- देश में मिडिया को कुछ लोग ही चला रहे, आदिवासियों को नहीं मिलती जगह

Congress leader Rahul Gandhi
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां मंच से पीएम मोदी पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि, मीडिया में कोई आदिवासी एंकर नही है। बस कुछ लोग ही मीडिया को चला रहे हैं। 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान बस्तर से शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए जगदलपुर पहुंचे। राहुल गांधी ने इस सभा के माध्यम से अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। कांग्रेस ने इस बार अपने दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा को मैदान में उतारा है। कवासी लखमा पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं।

जनसभा में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्रो नरेंद्र मोदी देश में सिर्फ 22 लोगों की मदद करते हैं। कांग्रेस सरकार आने पर हम 30 लाख कर्मचारियों की भर्ती करेंगे और सभी को अप्रेंटिसिव का अधिकार देंगे। हिंदुस्तान के बेरोजगार युवाओं को साल में 1 लाख रुपये उनके एकाउंट पर देंगे।उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। महालक्ष्मी योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले महिलाओं को साल में एक लाख रुपये देंगे।

मीडया को चला रहे कुछ लोग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी इस जनसभा में मिडिया को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, मीडिया में कोई आदिवासी एंकर नही है। बस कुछ लोग ही मीडिया को चला रहे है। यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ने मिडिया की भूमिका पर सवाल उठाएं हैं। इससे पहले भी कई मंचों से मिडिया की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था कि, समाचार माध्यम बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के बजाय सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को खास तरजीह दे रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story