राहुल भोई - महासमुंद। एंटीनारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी पर बड़ी चोट की है। महासमुंद जिले के रेहटी खोल चेकपोस्ट पर पुलिस ने 137 किलो गांजा जब्त करते हुए महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
ओडिशा से लेकर जा रहे थे गांजा
पुलिस के अनुसार आरोपी अंगुल (ओडिशा) से गांजा लेकर अकोला (महाराष्ट्र) जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से तस्करी की बड़ी जानकारी मिली जिसके बाद सिंघोड़ा थाना टीम ने चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कारों की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, पुलिस का मानना है कि यह तस्करों का संगठित नेटवर्क हो सकता है।
महासमुंद जिले में एंटीनारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 137 किलो गांजा, दो कारें और नगदी के साथ महिला समेत 8 तस्करों को पकड़ा। @MahasamundDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/5kRej5prNd
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 25, 2026
गाड़ी, मोबाइल और नगदी भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से-
- 2 कारें
- 7 मोबाइल फोन
- 11,000 रुपये नगद
जप्त किए हैं। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है और आगे पुलिस पूछताछ में कई और खुलासे की उम्मीद है।
महिला भी तस्करी में शामिल
आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो गांजा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा बताई जा रही है। पुलिस महिला की भूमिका, संपर्क और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई
छत्तीसगढ़ पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। महासमुंद में हुई यह कार्रवाई हाल के महीनों में सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। इससे तस्करों के हौसलों पर निश्चित रूप से बड़ा असर पड़ेगा।










