Logo
election banner
लोकसभा चुनाव में पहली बार उत्तरे रायपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का मुकाबला सियासी तौर पर हैवीवेट माने जाने वाले भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल से हो रहा है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से एक प्रमुख सीट रायपुर लोकसभा है। पिछले कई चुनावों के परिणामों को देखा जाए तो इस सीट पर भाजपा का राज रहा है। यह सीट 1991 से लगातार भाजपा जीत रही है। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने करीब साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन पार्टी ने इस बार वर्तमान सांसद सुनील सोनी को इस बार टिकट नहीं दिया। उनकी जगह कहीं अधिक प्रबल प्रत्याशी के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को उतारा है, जो विधानसभा के आठ चुनाव लगातार जीत चुके हैं। लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक 5 लाख, 13 हजार 581 रुपए खर्च का हिसाब निर्वाचन आयोग को दिया है, लेकिन उनके मुकाबले उतरे कांग्रेस के विकास उपाध्याय कम से कम खर्च के मामले में तो भाजपा के हैवीवेट प्रत्याशी से आगे हैं। उन्होंने अब तक 7 लाख 12 हजार 587 रुपए खर्च किए हैं।

रायपुर से 38 प्रत्याशी मैदान में

रायपुर लोकसभा सीट से इस बार 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा छोटे दल और कई निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। यहां से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी साहू हैं। वे कांग्रेस- भाजपा के प्रत्याशियों से खर्च के मामले में काफी पीछे हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी हीरानंद नागवानी मैदान में है। वे अब तक 45 हजार 370 रुपए लगा चुके हैं। जबकि हमर राज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार नेताम ने 20 हजार 750 रुपए खर्च किए हैं।

दुर्ग में दम दिखा रहे विजय बघेल

दुर्म लोकसभा सीट से 2019 का चुनाव करीब 3 लाख 60 हजार वोटों से जीतने वाले भाजपा नेता विजय बघेल इस बार के चुनाव में भी पूरी ताकत दिखा रहे है। उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेंद साहू से है। विजय बघेल ने अब तक 14 लाख 7 हजार 716 रुपए खर्च किए है, पर इनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे राजेंद्र साहू काफी पीछे हैं। उन्होंने अब तक 2 लाख 341 रुपार खर्च करने का हिसाब निर्वाचन आयोग को दिया है। इसी सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दिलीप रामटेके है। उन्होंने 84 हजार 860 रुपए खर्च किए हैं।

 

jindal steel Ad
5379487