नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद : पिकअप वाहन से 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट मिले

fake notes
X
नकली नोटों की कालाबाजारी
गांजे की तस्करी, सोने चांदी का अवैध परिवहन के बाद अब महासमुंद जिले के रास्ते नकली नोटों का परिवहन भी होने लगा है।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती जिला महासमुंद हर तरह की तस्करी का रास्ता बन गया है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के इसी जिले के रास्ते गांजे की तस्करी होती है। सोने और चांदी के अवैध परिवहन के मामले भी इसी जिले से आए दिन सामने आते हैं। लेकिन इन सबसे चिंता की बात यह है कि, अब यहां बड़ी मात्रा में नकली नोट पुलिस ने बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सरायपाली पुलिस ने नकली नोटों के जखीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। सरायपुाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पॉइंट लगाकर नकली नोटों से भरा पिकअप वाहन को जप्त किया। साड़ी की आड़ में छुपाकर तीन करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोटों को पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AU4670 में भरकर सारंगढ़ से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था। सभी नकली नोट पांच-पांच सौ के हैं।

एसपी करेंगे खुलासा

बताया जा रहा है कि, जांच के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते हैं। आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। महासमुंद पुलिस अधीक्षक इस मामले में जल्द खुलासा करने वाली है। सरायपाली पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story