haribhoomi hindi news
कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात हिंसक झड़प में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। बाजार पारा में हथियार चलने से दहशत फैल गई।

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में देर रात हड़कंप मच गया। दरअसल, बाजार पारा इलाके में अचानक हिंसा भड़क उठी और जमकर हथियार चलने लगे। देखते ही देखते शांत इलाका रणभूमि में बदल गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे चरचा कॉलरी के बाजार पारा में किसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। विवाद के दौरान अचानक मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। फिलहाल, हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7