Logo
कोरबा में बोर्ड परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि, उसके शव को मेडिकल कॉलेज में दे दिया जाए। 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बोर्ड परीक्षा के दिन 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचा तो शिक्षक घर पहुंचे। घर का दरवाजा काफी देर तक न खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शव पंखे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि उसके शव को मेडिकल कॉलेज में दे दिया जाए। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम उज्वल डडसेना और वह SECL DAV स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह रामपुर आईटीआई बस्ती स्थित अपने दीदी-जीजा जी के घर पर रहता था। घटना के दौरान घर पर वह अकेला था। उसकी दीदी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका है और वह ड्यूटी पर गई हुई थी। जीजा अपने फोटोग्राफी के काम से बाहर गए हुए थे। छात्र ने यह आत्मघाती कमद क्यों उठाया यह अभी तक पता नहीं चल सका है। बरामद सुसाईट नोट में लिखा हुआ है उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

सीएसपी ने दी मामले की जानकारी 
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से सुसाईट नोट बरामद किया गया है,  जो अंग्रेजी में लिखा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि करने के बाद उसकी लाश को मेडिकल कॉलेज में दिया जाए। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

5379487