माड़ मुठभेड़ 5 नक्सली हुए ढेर : रात जंगल में ही रुकेगी फोर्स, आस-पास भागे नक्सलियों की तलाश जारी रहेगी

security forces
X
सुरक्षाबल
कांकेर और नारायणपुर के सरहद पर सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सुबह 8 बजे से जारी मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं, जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर के सरहद पर सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सुबह 8 बजे से जारी मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं, जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों के डेरे से जवानों ने इंसास और एसएलआर रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किया गया है।

जवानों के हमले से घबराए नक्सली बिखर गए है, जिन्हें खोजने के लिए अभी भी ऑपरेशन जारी है। लगभग 2 बजे तक चली गोलीबारी के बाद जवान अभी भी नक्सलियों की तलाश में लगे हुए है। कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी, बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों के खात्मे में जुटी हुई है। सुबह 8 बजे नक्सलियों का सामना कांकेर डीआरजी की टीम से हुआ। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वही इस मुठभेड़ में डीआरजी और बस्तर बटालियन के दो जवान घायल हुए है, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें... विश्व पर्यटन मानचित्र पर बस्तर की धूम : धुड़मारास गांव ने बनाई अपनी जगह, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने किया चयनित

रातभर जारी रहेगा ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि, फोर्स ने चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है। ताकि, नक्सली किसी भी तरफ से भागने में कामयाब ना हो सकें। यही वजह है कि, आज की रात भी फोर्स के जवान जंगल में ही बिताएंगे और नक्सलियों को खोजने रात भर ऑपरेशन जारी रहेगा। माड़ के इलाके में लगातार जवानों को मिल रही सफलता से साफ है कि, नक्सलियों का सबसे सेफ जोन है, अब उनके लिए डेंजर जोन बन चुका है।

सीएम साय ने जवानों को दी बधाई

उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story