'माटी के वीर' पदयात्रा का समापन : मांडविया बोले- ट्राइबल की रिच हैरिटेज के दर्शन करने का मिला मौका

Union Minister Mansukh Mandaviya and CM Vishnudev Sai felicitating the players
X
खिलाड़ियों को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और सीएम विष्णुदेव साय
जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा का समापन हो गया है। जहां केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की अगुवाई में 7 KM की दूरी तय कर पदयात्रा रणजीत स्टेडियम पहुंची।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा का समापन हो गया है। जहां केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की अगुवाई में 7 KM की दूरी तय कर पदयात्रा रणजीत स्टेडियम पहुंची। समापन के दौरान मंच सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम और मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद थे।

Union Minister Mansukh Mandaviya addressing the people from the stage
मंच से लोगों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि, आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। सुबह से मैं यात्रा में जुड़ा हूं और मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। इस पदयात्रा में 15 हजार से अधिक युवा जुड़े और मुझे ट्राइबल की रिच हैरिटेज के दर्शन करने का मौका मिला। इसके साथ ही सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। उन्होंने आगे कहा कि, पदयात्रा में शामिल युवा संकल्प लें कि, स्वच्छता के संकल्प को पूरा करेंगे। आप सभी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें। आज देश आगे बढ़ रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है।

Union Minister Mansukh Mandaviya and CM Vishnudev Sai greeting the people
लोगों का अभिवादन करते केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया सीएम विष्णुदेव साय

सीएम साय बोले- पीएम मोदी जनजाति समुदाय को बढ़ा रहे आगे

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज जशपुर के पावन भूमि में बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाई जा रही है। माटी के वीर पदयात्रा बहुत सफल रही है। हमारे देश की राष्ट्रपति आदिवासी समाज से है और आदिवासी समाज का बेटा छत्तीसगढ़ का सीएम है। यह बताता है कि, पीएम मोदी जनजाति समुदाय को आगे बढ़ा रहे हैं।

युवा बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर देशहित में काम करें- डिप्टी सीएम साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, आज जशपुर में ऐतिहासिक आयोजन हुआ है। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी आदिवासियों की संस्कृति सभ्यता को जीवंत रखने लड़ाई लड़ी। युवा बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर देशहित में काम करें।

जनजाति समुदाय के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री नेताम

वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को लेकर पूरा जनजाति समुदाय उत्साहित है। जनजाति समुदाय के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story