haribhoomi hindi news
खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति चयन के लिए राज्यपाल ने  तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला एवं संगीत विवि के कुलपति चयन के लिए समिति गठित। राज्यपाल रमेन डेका ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र नाथ कलिता को बनाया गया है। समिति में रायपुर- बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे और प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। समिति कुलपति के लिए तीन नाम का पैनल अनुशंसा के साथ राज्यपाल को सौंपेगी। 

official letter
समिति गठन के संबंध में जारी अधिसूचना

विवादों के बाद हटाई गई थी कुलपति ममता चंद्राकर

इसी साल जून 2024 में इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को राज्यपाल ने उनके पद से हटा दिया था। चंद्राकर की नियुक्ति के बाद से उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई थी। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी।  

इसे भी पढ़ें....CGPSC-2023 : टॉपर रविशंकर के गांव में जश्न, सरकारी स्कूल से शुरू हुआ सफर

राजनीतिक पार्टी के प्रचार के लगे थे आरोप 

इसके पहले भी खैरागढ़ के निवासियों ने काली पट्टी बांधकर मशाल रैली निकाली थी। साथ ही ममता की नियुक्ति के विरोध में खैरागढ़ बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों पर पार्टी विशेष के लिए प्रचार करने का दबाव बनाने के भी आरोप लगे थे। विवादों के बाद राज्यपाल के सचिव ने आदेश जारी कर उन्हें पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।
 

7