Logo
जिला अस्पताल धमतरी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से आयोजित एचपीवी टीका सुरक्षा का संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उमेश सिंह- धमतरी। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल धमतरी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से आयोजित एचपीवी टीका सुरक्षा का संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य आतिथ्य नगर निगम महापौर रामू रोहरा के हाथों से किया गया। 

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि, सर्वाइकल कैंसर महिलाओं और बेटियों के लिए एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जागरूकता और टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि, एचपीवी टीका बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक बेटियां इस टीके का लाभ ले सकेंगी। 

HPV Vaccine Pledge Protection,

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए योजनाएं संचालित कर रही है सरकार
महापौर श्री रोहरा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, सरकार महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

 Dhamtarii

अभिभावकों से अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाने की अपील की
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है। इसके माध्यम से कम उम्र में ही बेटियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाने की अपील की। 

dhamtari

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 

7