Logo
कोटवार नियुक्ति पर हाईकोर्ट के फैसले के संबंध में प्रकाशित खबर का मकसद केवल कोर्ट का कथन लोगों तक पहुंचाना ही थ। किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई मकसद हमारा नही था।

रायपुर। हाल ही में हरिभूमि डॉट कॉम पर कोटवार नियुक्ति से संबंधित उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय पर आधारित एक समाचार के प्रकाशन को लेकर कुछ संगठनों द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई है।

इस संबंध में हम स्पष्ट करते हैं कि, प्रकाशित समाचार उपलब्ध न्यायालयीन दस्तावेजों और सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया था। समाचार का उद्देश्य केवल न्यायालय के निर्णय से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाना था। 

किसी की छवि धूमिल करने का हमारा कोई मकसद नहीं
समाचार में किसी भी वर्ग, समुदाय या पद पर कार्यरत व्यक्तियों की छवि को धूमिल करने अथवा उनकी मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था। यदि समाचार के किसी शीर्षक, पंक्ति अथवा प्रस्तुति को लेकर किसी पक्ष को आपत्ति है, तो संबंधित पक्ष का अधिकृत स्पष्टीकरण अथवा तथ्यात्मक पक्ष प्रकाशित करने के लिए हमारा मंच सदैव खुला है।

संबंधित पक्ष प्रकाशन को हम सदैव तैयार
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यात्मक एवं सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराना है। इसी भावना के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था। यदि किसी प्रकार की तथ्यात्मक त्रुटि अथवा भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है, तो उसे सुधारने और संबंधित पक्ष का मत प्रकाशित करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं। 

आमजन से अपील
हम सभी सामाजिक संगठनों और आमजन से अपील करते हैं कि किसी भी विषय पर संवाद और तथ्यात्मक जानकारी के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।

7