Logo
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 सुरभि गौधामों का वर्चुअल शुभारंभ किया। बलौदाबाजार के ग्राम मोहतरा में जिले के पहले सुरभि गौधाम की शुरुआत किया गया।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 14 मार्च को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कोनी, बिलासपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 11 जिलों में बनाए गए 29 सुरभि गौधामों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम मोहतरा में बने जिले के पहले सुरभि गौधाम का भी शुभारंभ किया गया।

ग्राम मोहतरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशु प्रदर्शनी मेला का भी आयोजन किया गया। मेले में 7 अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट पशुपालन करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

1मवेशियों की उचित देखभाल और रोजगार
सुरभि गौधाम योजना का मुख्य उद्देश्य घुमंतु पशुओं का व्यवस्थापन, गौ सेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, जब्त किए गए मवेशियों की उचित देखभाल करना और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

गौसेवकों को भी दिया जाएगा मानदेय 
गौधाम संचालन के लिए छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। गौधाम में रखे जाने वाले पशुओं के लिए प्रति पशु प्रतिदिन 10 रुपये की दर से राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही गौधाम में कार्यरत चरवाहा और गौसेवकों को भी मानदेय दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
एक सुरभि गौधाम में लगभग 250 से 300 मवेशियों को रखने की व्यवस्था की गई है। आगामी समय में प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विकासखंड में 11 सुरभि गौधाम स्थापित करने की योजना बनाई गई है। शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, सीईओ दिव्या अग्रवाल, उपस्थित रहे।

7