haribhoomi hindi news
सीएम विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी कौश्ल्या साय के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे और कौशल्या मन्दिर का लोकापर्ण करेंगे।

दीपक मित्तल/बालोद- सीएम विष्णुदेव साय बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बालोद पहुंचकर जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में अयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही कौशल्या मन्दिर का लोकापर्ण करेंगे और गुरु पूजा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौश्ल्या साय मौजूद रहेगी। 

सीएम के आने पर सुरक्षा व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गुरुपूर्णिमा महोत्सव के खास मौके पर वे अपनी धर्मपत्नी कौश्ल्या साय के साथ बालोद पहुंचेंगे। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। 

7