सुकमा में भीषण मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने मार गिराए 10 नक्सली, सभी के शव और ऑटोमैटिक हथियार बरामद  

Sukma encounter, Security forces, 10 Naxalites killed, automatic weapons recovered, DRG jawans
X
मारे गए 10 नक्सली के शव
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं तीन आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में कोंटा ब्लाक के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं घटनास्थल से 3 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। जवानों को सूचना मिली थी कि, नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए ही जवानों की एक टुकड़ी निकली हुई थी। फिलहाल सर्चिंग जारी है।

Recovered weapons

मिली जानकारी के अनुसार, जिला सुकमा के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली सदस्यों की आसूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ की टुकड़ी रवाना हुई। सुकमा के भेज्जी के पहाड़ी में मुठभेड़ हुई। इसमें 10 नक्सली मारे गए। वहीं इंसास राइफलस एके 47 राइफल और एसएलआर राइफल सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

Other weapons including automatic

इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं जिनमें 3 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं।

मारे गए नक्सलियों के नाम- दुधी मासा (DVCM), मडवी लकमा (ACM), डोरो कोसी (ACM), कुंजम बमन, काटम कोसा (PLGA कंपनी 8 कमांडर), दुधी हुंगी (दुधी मासा की पत्नी)। इनके अलावा अन्य 4 नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है। बरामद हथियारों में- AK-47 (1), SLR (1), INSAS (1) सिंगल शॉट गन (1), पिस्टल (1)।

सीएम साय ने जवानों की सराहना की

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

tweet

सुनियोजित तरीके से खात्मे की ओर बढ़ रहे

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाये का लक्ष्य रखा है। हमारे जवान अपने लक्ष्य की ओर सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

ग्रामीण बस्तर में शांति चाहते हैं- गृहमंत्री विजय शर्मा

सुकमा में 10 नक्सली मारे गए हैं। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सुकमा जिले के भेज्जी क्षेत्र में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या जनवरी से अब तक 212 पहुंच गई है। इस मुठभेड़ में बड़ी बात यह है कि, जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अब ग्रामीण बस्तर में शांति चाहते हैं। वे चाहते हैं नक्सलवाद खत्म हो जाए। गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कह दिया है कि, मार्च 2026 तक नकस्लवाद समाप्त हो जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story