मुठभेड़ स्थल से सकुशल लौटे जवान : साथ लेकर आए नक्सलियों के शव, देखिए गोलीबारी खत्म होने के बाद मौके का EXCLUSIVE VIDEO

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गया है। मुठभेड़ के बाद जवान मारे गए नक्सलियों का शव लेकर जिला मुख्यालय लौटे। वहां पर जवानों का विजेताओं की तरह स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। अब वे शवों को लेकर वापस जिला मुख्यालय लौटे। बीजापुर में उनका विजेताओं की तरह स्वागत किया गया। DIG कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव और एसपी दंतेवाड़ा गौरव रॉय ने जवानों का स्वागत किया।
बीजापुर। मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों का विजेताओं जैसा स्वागत. @DistrictBijapur #CRPF #NaxalEncounter pic.twitter.com/iCj9E5cH5Z
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 17, 2025
मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए
गुरुवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे थे। डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही थी। सुबह 9 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ जारी थी। जो देर शाम को थमी।
बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हथियार बरामद किये गए। @DistrictBijapur #Chhattisgarh #NaxalEncounter #naxalite pic.twitter.com/p3OJ5WsFNC
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 17, 2025
कई हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से एक SLR समेत अन्य हथियार बरामद किये गए थे। मुठभेड़ अब भी जारी है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान चला रहे नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल थे ऑपरेशन में। बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी थी।
