मध्यप्रदेश। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार तड़के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। भस्मारती में शामिल होकर जगदीप धनखड़ दो घंटे नंदी हॉल में बैठे और बाबा महाकाल का जाप किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "हमें अपने अहंकार से ऊपर उठना होगा।"
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि, व्यक्तिगत विकास और समाज की भलाई के लिए "हमें अपने अहंकार से ऊपर उठना होगा।" उनका यह कथन हर किसी के लिए एक बड़ी सीख है।
#WATCH | Ujjain, MP: Former Vice-President of India, Jagdeep Dhankhar, attends the Bhasma Aarti at Shri Mahakaleshwar Temple. pic.twitter.com/FQ9zaxPkTk
— ANI (@ANI) February 28, 2026
देहरी से दर्शन कर बाबा महाकाल को किया जल अर्पित
जगदीप धनखड़ ने आरती ने शामिल होने के बाद देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। धनखड़ का स्वागत मंदिर प्रबंधन समिति सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने किया। जगदीप धनखड़ को मंदिर प्रशासन की ओर से प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
यह भी पढ़ें: बिजली वितरण कंपनियां को नौ साल में 34 हजार करोड़ घाटा
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश प्राइमरी स्कूल टीचर परीक्षा का रिजल्ट जारी
यह भी पढ़ें: बेकाबू ट्रक शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत
यह भी पढ़ें: प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट से ही कराएं आंखों की जांच
यह भी पढ़ें: 2 मार्च से बदलेगा मौसम, ग्वालियर-चंबल में आंधी-बारिश के आसार
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Former Vice-President of India, Jagdeep Dhankhar says, "... May we rise above ego, hatred, revenge, and jealousy, and become healthy and happy in life. I prayed for our country’s progress and prosperity. I come from a farming background. The… https://t.co/6VcSmMjtJ5 pic.twitter.com/wBZgyFk1Th
— ANI (@ANI) February 28, 2026
देश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना
भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, "हम अहंकार, नफरत, बदले और जलन से ऊपर उठें, और जिंदगी में सेहतमंद और खुश रहें। मैंने अपने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मैं किसान परिवार से आता हूं। हमारे देश के लिए हमारे किसानों और सेना के जवानों का बलिदान बहुत बड़ा है, और हम हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे... मैं सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"










