MP PSTST Result 2026: मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राइमरी स्कूल शिक्षक (PSTST) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 09 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी और इसके माध्यम से कुल 13,089 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ऐसे चेक करें MP PSTST Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट MPESB (esb.mp.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “MPESB Primary School Teacher PSTST Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
प्राइमरी स्कूल शिक्षक परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 09 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 15 अक्टूबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 04 से 11 फरवरी के बीच आपत्तियां दर्ज करने का अवसर भी दिया गया था।










