Logo
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक (Forest Guard) के 728 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 MPESB Van Rakshak Job मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक (Forest Guard) के 728 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी: फरवरी 2026
आवेदन शुरू: 28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
सुधार विंडो: 28 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक

शैक्षणिक योग्यता
वन रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का10वीं या 12वीं (उच्च माध्यमिक) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड की परीक्षा मान्य होगी।

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग, अनारक्षित महिला, SC/ST/OBC, शासकीय सेवक, निगम/मंडल/स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं नगर सैनिक के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष (5 वर्ष की छूट सहित) निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

  1. वर्ग- शुल्क (प्रति प्रश्न पत्र)
  2. अनारक्षित    ₹500
  3. SC/ST/OBC/EWS (MP निवासी)- ₹250
  4. दिव्यांग (MP निवासी)    ₹250

पोर्टल शुल्क

  1. MP ऑनलाइन कियोस्क से: ₹60
  2. स्वयं नागरिक लॉगिन से: ₹20

सुधार शुल्क

  1. आवेदन सुधार शुल्क: ₹20
  2. सुधार पोर्टल शुल्क: ₹40

वन रक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा निर्धारित सिलेबस के अनुसार आयोजित की जाएगी।

  1. कुल अंक: 100
  2. परीक्षा अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
  3. प्रश्न पत्र माध्यम: हिंदी एवं अंग्रेजी

उम्मीदवारों को निर्धारित समय में सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 तक वेतनमान (लेवल-4) प्रदान किया जाएगा, साथ ही राज्य सरकार के अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

5379487