अबूझमाड़ में मुठभेड़ : मारे गए तीन में से दो नक्सलियों की पहचान, पहला DKZSC सदस्य रूपेश दूसरा DVCM सदस्य जगदीश था

security forces
X
सुरक्षाबल
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के क्षेत्र में हुई मुठभेड में तीन नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 2 नक्सलियों की शिनाख्तगी की गई है। साथ ही एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया है।

इमरान खान- नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लेकर सुरक्षाबलों द्वारा ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के क्षेत्र में हुई मुठभेड में तीन नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 2 नक्सलियों की शिनाख्तगी की गई है। जिसमें से एक DKZSC सदस्य रूपेश और DVCM सदस्य जगदीश के रूप में शिनाख्तगी हुई है। इसके अलावा एक महिला नक्सली को भी मार गिराया गया है। नक्सलियों के पास से 1 एके 47 रायफल, 1 इंसास रायफल, 1 SLR रायफल और 1 नग 12 बोर की रायफल बरामद की गई है।

Naxalites killed
मारे गए नक्सली

दो पुरुष और एक महिला नक्सली का शव बरामद

इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग के लिए पुलिस की संयुक्त पार्टी गई थी। उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर केएल धु्व ने बताया कि, 23 सितंबर की शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। सर्च अभियान में अब तक दो पुरुष और एक महिला नक्सली की लाश बरामद की गई है।

अब तक 157 नक्सली गए मारे

सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 157 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। वहीं 663 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं और 656 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story