Encounter: जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी 

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
सुकमा जिले के सलातोंगा इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं घटनास्थल पर एक नक्सली का शव भी मिला है।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सलातोंगा इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। वहीं एक नक्सली का शव भी मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान सलातोंगा के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवान उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है। वहीं घटनास्थल पर एक नक्सली का शव भी मिला है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

नक्सली समझें बंदूक से अस्पताल और स्कूल नहीं बनते- डिप्टी सीएम शर्मा

मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, सुकमा में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि, वहां से सुखद समाचार मिले। हम नक्सलियों से बार-बार कहते हैं बातचीत का रास्ता अपनाया जाए। वे समझें कि बंदूक से अस्पताल और स्कूल नहीं बनते। नक्सलियों का कहना है कि जल-जंगल-जमीन उनकी है तो फिर वे बात क्यों नहीं करते। हम तो कहते हैं कि, वीडियो कॉल पर बात कर लें। हम उनके लिए अच्छी पुनर्वास नीति लेकर आएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story