haribhoomi hindi news
महासमुंद जिले के बसना शिशुपाल पर्वत में एक युवती की लाश मिली है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

मनहरण सोनवानी- बसना। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना शिशुपाल पर्वत में एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, लाश 15 दिन पुरानी है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। अभी तक शव की शिनाख्ति नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा और पता चलेगा कि, ये हत्या है या आत्महत्या। यह पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

Police Station Baloda
पुलिस थाना बलौदा

मिली जानकारी के अनुसार, शिशुपाल पर्वत पर एक युवती की लाश मिली है। लाश 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। अभी तक शव की शिनाख्ति नहीं हो सकी है। वहीं मामला हत्या और आत्महत्या पर ही उलझा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 

7