haribhoomi hindi news
रायपुर में सीएम साय ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट अर्पित किया। विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजन के लिए गोल बाजार पहुंचे। जहां पर उन्होंने हनुमान मंदिर के समीप श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

दरअसल मुख्यमंत्री साय श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के पंडाल में विराजित भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने  नवरत्न जड़ित 750 ग्राम का स्वर्ण मुकुट पहनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विघ्न विनायक से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसे भी पढ़ें...कांग्रेस प्रभारी सचिव पहुंची रायपुर : महिला उत्पीड़न को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

115 सालों से विराज रहे है गणपति 

गौरतलब है कि रायपुर के गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 115 वर्षों से श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाती है। गणेश प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण पूरे रायपुर में आकर्षण का केन्द्र होती है। गणपति दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय 150 वर्ष से अधिक पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान नितिन नबीन, विधायक किरण सिंह देव, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, केदार गुप्ता मौजूद रहे।
 

7