haribhoomi hindi news
कांग्रेस अध्यक्ष मेनन द्वारा वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही बखेड़ा खड़ा हो गया। पीसीसी के अनुमोदन के बगैर जारी सूची को दो घंटे में ही रद्द कर दिया गया। 

रायपुर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन द्वारा वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही बखेड़ा खड़ा हो गया। पीसीसी के अनुमोदन के बगैर जारी सूची को दो घंटे में ही रद्द कर दिया गया। गौरतलब है, कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी का गठन होना बाकी है। कई जिलों की जिला कार्यकारिणी अभी नहीं बनी है। 

इस बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने शुक्रवार को वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसी पर बवाल मच गया। इस सूची में 13 वार्डों में एक अध्यक्ष के साथ एक कार्यकारी अध्यक्ष का पद भी रखा गया था। इसका कारण बताया गया कि इन वार्डों का क्षेत्र काफी बडा है।इसलिए कार्यकारिणी अध्यक्ष भी बनाया गया। 

Congress District President Releases List of Ward Presidents; PCC Revokes It

सूची प्रसारित होते ही मच गया बवाल
रात करीब 9 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन 70 वार्डों में से 66 वार्डों के अध्यक्ष की सूची जारी की।  4 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं की गई थी। सूची प्रसारित होते ही बवाल मच गया। बात पीसीसी तक पहुंची तो पदाधिकारियों से चर्चा के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने आदेश जारी करते हुए सूची को निरस्त कर दिया।  

बिना अनुमादेन जारी
आदेश में स्पष्ट लिखा है कि शहर अध्यक्ष द्वारा बिना पीसीसी के अनुमोदन के सूची जारी की गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मेनन का कहना है कि वार्ड अध्यक्षों की नई सूची पीसीसी के अनुमोदन के बगैर जारी नहीं की जाएगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7