haribhoomi hindi news
बलरामपुर जिले में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में NH-343 पर 23 यात्री बसों की जांच, 12 पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना।

कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। यात्री बसों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की, जिससे बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 343 पर चलने वाली यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 23 बसों की जांच की गई, जिसमें से 12 बसें नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं। इन सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों की अनदेखी आई सामने
जांच के दौरान कई बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन, जरूरी दस्तावेजों की कमी और यातायात नियमों की अनदेखी सामने आई। अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए कि, वे सभी वैध दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित गणवेश में ही ड्यूटी करें।

एसपी के निर्देश में चलाया गया अभियान
बताया जा रहा है कि, इस मार्ग पर बस संचालकों की मनमानी की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर यह संयुक्त अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7