छत्तीसगढ़िया रामायण की सोशल मीडिया पर धूम : भााजपाइयों को पाजिटिव और कांग्रेस नेताओं को निगेटिव किरदारों में दर्शाया

Chhattisgarhi Ramayana, Social media video viral, BJP-Congress, CM Vishnudeo Sai
X
छत्तीसगढ़िया रामायण
छत्तीसगढ़िया रामायण के नाम से एक वीडियो धूम मचा रही है। इस वीडियो में भाजपा के नेताओं को पाजिटिव किरदारों में और कांग्रेसियों की तुलना निगेटिव किरदारों से की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रदेश की सतता पर काबिज भाजपा के नेताओं को रामायण के पाजिटिव किरदारों के रूप में और विपक्षी कांग्रेस के नेताओं को निगेटिव किरदारों में दिखाया गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री को भगवान राम, अरुण साव को लक्ष्मण, किरण सिंह देव को भरत, डॉ. रमन सिंह को शत्रुघ्न और विजय शर्मा को हनुमान जी के रूप में दर्शया गया है।

इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को निगेटिव किरदार में दर्शया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण, पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव को विभीषण के रूप में दर्शाया गया है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लवणासुर बताया गया है। इस वीडियो को किसने बनाया यह तो साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज

भाजपा और कांग्रेस नेताओं के रामायण के किरदारों पर आधारित इस वीडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है, इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री जी... आप कुछ भी हो सकते हैं... आप भगवान नहीं हो सकते। हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाएं आहत कर रहे हैं।

सार्वजनिक जीवन में ऐसा हास-परिहास चलता है

वहीं छत्तीसगढ़िया रामायण वीडियो में विभीषण बताए गए टीएस सिंहदेव ने इस मामले को हल्का-फुलका परिहास बताया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि, सार्वजनिक जीवन में हास- परिहास चलता रहता है। यह हल्की बात है, इसे हल्के में ही लेना चाहिए। कोई जीवित व्यक्ति राम हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। मैं ऐसा नहीं मानता, वीडियो में हल्की सोच दिख रही है। BJP ने कराया हो या नहीं हल्की बात है, हल्के में लेना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story