बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तहसीलदार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 23 वर्षीय मणींद्र भूषण सिंह श्याम है। बताया जा रहा है कि, राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके पुत्र मणींद्र भूषण सिंह श्याम सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
इलाज के दौरान हो गई मौत
इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मणींद्र भूषण बाइक से घूमने के लिए निकले थे। जब वे कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे, उसी दौरान एक भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तहसीलदार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वाहन चालक की तलाश जारी
इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रहे है।









