Mahindra Thar: महिंद्रा की नई Thar Roxx SUV अपने दमदार लुक और एडवांस फीचर्स के कारण चर्चा में है। इसके दो वेरिएंट – Standard और Star Edition – डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में अलग-अलग अनुभव प्रदान करते हैं।
डिजाइन और एक्सटीरियर
थार रॉक्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट में बॉडी-कलर्ड ग्रिल, 18-इंच अलॉय व्हील और LED हेडलाइट्स-DRLs के साथ क्लासिक बॉक्सी SUV लुक मिलता है। यह ज्यादा रग्ड और ऑफ-रोड फोकस्ड है। वहीं स्टार एडिशन में पियानो ब्लैक ग्रिल, 19-इंच ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील (स्पेयर सहित), ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट और Star Edition बैजिंग दी गई है। Citrine Yellow और Stealth Black जैसे नए रंग इसे ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं।
इंटीरियर और कम्फर्ट
थार रॉक्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट के लोअर ट्रिम्स में बेसिक मैटेरियल्स और मैनुअल AC मिलता है, जबकि हाई वेरिएंट में लाइट थीम इंटीरियर दिया गया है। Star Edition में ऑल-ब्लैक थीम, ब्लैक लेदरेट सीट्स और स्यूड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो ज्यादा लग्जरी और सोफिस्टिकेटेड फील देते हैं। दोनों में 5-डोर केबिन और रियर AC वेंट्स मौजूद हैं।
फीचर्स और सेफ्टी
Standard MX सीरीज में छोटा टचस्क्रीन, मैनुअल AC और क्रूज कंट्रोल जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं। मिड वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स भी उपलब्ध हैं। Star Edition में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, 9-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और Level-2 ADAS जैसी एडवांस्ड सुविधाएँ दी गई हैं। दोनों वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग है, लेकिन Star Edition ज्यादा सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड है।
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों वेरिएंट्स में 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें RWD और 4×4 विकल्प मौजूद हैं।
अगर आप किफायती और ऑफ-रोड फोकस्ड SUV चाहते हैं तो Standard वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा। लेकिन प्रीमियम लुक, ब्लैक इंटीरियर और टॉप-एंड फीचर्स के लिए Star Edition ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित होता है।
(मंजू कुमारी)










