Logo
बिलासपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने हंसिया से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश कर जेल प्रशासन को हिला कर रख दिया। कैदी ने जेल परिसर के भीतर ही हंसिया से अपना गला रेत लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। घायल कैदी को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाला कैदी विकास कश्यप हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी ही दादी की हत्या की थी, जिसके बाद उसे दोषी ठहराया गया था। 2मामले की जांच कर रही पुलिस
आपको बता दें कि, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जेल के भीतर कैदी के पास हंसिया कैसे पहुंची।

पुलिया से लटकता मिला युवक का शव
वहीं 12 फरवरी को बलौदाबाजार जिले के थाना गिद्धपुरी क्षेत्र में जुनवानी से चिखली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पुलिया से युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने गमछे के सहारे पुलिया की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 12 तारीख बुधवार की रात की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पुलिया की रेलिंग से लटकते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गिद्धपुरी थाना पुलिस को दी।

मृतक की पहचान कर ली गई
शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उसकी पहचान कर ली गई। मृतक का नाम टिकेश्वर उर्फ गोलू कुमार टंडन (30 वर्ष) पिता देहरू टंडन, निवासी ग्राम धराशिव, थाना लवन बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस
गिद्धपुरी थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

5379487