नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
ये सीटें अप्रैल 2026 में सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 16 मार्च 2026 को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव का आधिकारिक नोटिफिकेशन और शेड्यूल
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया इन महत्वपूर्ण तारीखों पर होगी:-
अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 फरवरी 2026 (गुरुवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2026 (गुरुवार)
नामांकन पत्रों की जांच: 06 मार्च 2026 (शुक्रवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026 (सोमवार)
मतदान की तारीख: 16 मार्च 2026 (सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक)
मतगणना और परिणाम: 16 मार्च 2026 (शाम 05:00 बजे से)
किस राज्य में कितनी सीटें खाली हो रही हैं?
कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर यह चुनाव होने जा रहा है :-
महाराष्ट्र: 07 सीटें
तमिलनाडु: 06 सीटें
बिहार: 05 सीटें
पश्चिम बंगाल: 05 सीटें
ओडिशा: 04 सीटें
असम: 03 सीटें
हरियाणा: 02 सीटें
छत्तीसगढ़: 02 सीटें
तेलंगाना: 02 सीटें
हिमाचल प्रदेश: 01 सीट
कौन-कौन से नेता हो रहे हैं रिटायर?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में रिटायर होने वाले प्रमुख नेता :-
1. बिहार (05 सदस्य):
हरिवंश नारायण सिंह (JDU - राज्यसभा उपसभापति)
राम नाथ ठाकुर (JDU)
प्रेम चंद्र गुप्ता (RJD)
अमरेंद्र धारी सिंह (RJD)
उपेंद्र कुशवाहा (RLM)
2. महाराष्ट्र (07 सदस्य):
शरद पवार (NCP-SP)
प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-UBT)
रामदास अठावले (RPI-A)
डॉ. भागवत कराड (BJP)
धैर्यशील पाटिल (BJP)
डॉ. फौजिया खान (NCP-SP)
रजनी पाटिल (कांग्रेस)
3. हरियाणा (02 सदस्य):
किरण चौधरी (BJP)
राम चंद्र जांगड़ा (BJP)
4. पश्चिम बंगाल (05 सदस्य):
साकेत गोखले (TMC)
सुब्रत बख्शी (TMC)
विकास रंजन भट्टाचार्य (CPI-M)
डॉ. शांतनु सेन (TMC)
अहमद हसन (TMC)
5. तेलंगाना (02 सदस्य):
डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
के. आर. सुरेश रेड्डी (BRS)
6. हिमाचल प्रदेश (01 सदस्य):
इन्दु बाला गोस्वामी (BJP)
7. तमिलनाडु (06 सदस्य):
तिरुचि शिवा (DMK)
एन. आर. एलंगो (DMK)
पी. सेल्वरसु (DMK)
कनिमोझी एनवीएन सोमु (DMK)
एम. थम्बीदुरै (AIADMK)
जी. के. वासन (TMC-M)
आपको बता दें कि 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 सदस्य चुने जाते हैं।










