Logo
बीजापुर के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवानों ने 10-10 किग्रा के 2 IED बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवानों ने 10-10 किग्रा के 2 IED बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ईलमिड़ी, छसबल 9/D  कंपनी एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा ईलमिड़ी- मुजालकांकेर मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग के लिए निकली थी। अभियान के दौरान डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए ईलमिड़ी से मुजालकांकेर मार्ग पर सड़क के बीचों बीच माओवादियों के द्वारा 10-10 किग्रा के 02 IED सीरिज में लगाये गये थे। जिसे बीडीएस टीम द्वारा डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान बरामद किया गया। बीडीएस की टीम ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए IED को मौके पर ही नष्ट दिया। 

बीते दिनों भी जवानों ने दो IED की थी डिफ्यूज 
उल्लेखनीय है कि, बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया गया था। कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा 02 अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य माओवादी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया। 

5379487