पत्नी को टंगिया मारने वाला गिरफ्तार : गंभीर रूप से घायल महिला को सिम्स में कराया गया भर्ती 

Chhattisgarh news in hindi,  Bhatapara News, Crime News, Domestic Violence
X
आरोपी पति गिरफ्तार
घरेलू विवाद के मामले में पत्नी पर टंगिया से हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टरों ने सिर पर फ्रैक्चर और गंभीर चोट की पुष्टि की है।

तुलसीराम जायसवाल-भाटापारा। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। यह मामला है भाटापारा शहर के मेहता नगर का, जहां आरोपी सनत लहरे ने अपनी पत्नी रेखा लहरे पर टंगिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने तत्काल महिला को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पीड़िता के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर और गंभीर चोट की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि, घटना 27 मार्च 2025 शाम 6.30 बजे की है। सनत लहरे ने पहले गाली- गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर लोहे की टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी रेखा लहरे को घायल कर दिया।

बेटे ने दर्ज कराई FIR

मामले में पीड़िता के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं, घटना की रिपोर्ट के आधार पर भाटापारा शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 109 (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सनत लहरे को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी पर हमला करने की बात कबूल कर ली है। विधिवत गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , आरोपी पत्नी गिरफ्तार

वहीं 1 अप्रैल को जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया है पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी ने अपने पति की लाठी डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। धान बेचकर शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story