बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है।
बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब
मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। @BemetaraDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/GPRGoMvRa7
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 20, 2026
मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह खुलेआम बड़ी मात्रा में शराब दी जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अवैध शराब कारोबारियों मिल रहा बढ़ावा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि, इस तरह की बिक्री से अवैध शराब कारोबारियों (कोचियों) को बढ़ावा मिल रहा है। फिलहाल, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









