Logo
PM नरेंद्र मोदी ने बस्तर पंडुम की सराहना करते हुए इसे जनजातीय संस्कृति का भव्य उत्सव बताया, वहीं CM विष्णु देव साय ने आभार जताते हुए बस्तर में हो रहे बदलावों को रेखांकित किया।

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित बस्तर पंडुम की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने इस आयोजन को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का अभूतपूर्व उत्सव बताया। पीएम के इस संदेश पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि बस्तर आज सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास का नया प्रतीक बन रहा है।

PM मोदी ने की बस्तर पंडुम की तारीफ
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बस्तर पंडुम को लेकर पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि, यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करता है, बल्कि स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि, एक समय बस्तर माओवाद और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां की पहचान शांति, विकास और आत्मविश्वास से जुड़ गई है। साथ ही पीएम ने बस्तर के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

CM विष्णु देव साय ने जताया आभार
प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण बस्तर सांस्कृतिक गर्व और समावेशी विकास का केंद्र बन चुका है। CM साय ने कहा कि, बस्तर पंडुम जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक-संस्कृति और विरासत को सहेजते हैं। साथ ही यह शांति, विश्वास और प्रगति का संदेश भी देते हैं।

बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात

  • मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
  • सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्था में सुधार
  • आजीविका के नए अवसरों का सृजन
  • जनजातीय क्षेत्रों में भरोसे और सहभागिता का बढ़ता माहौल
  • उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बस्तर को समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
5379487