लीलाधर राठी- सुकमा। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मंगलवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अटल सदन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, बजट में युवाओं के लिए प्रावधान है। पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप खोली जाएगी। बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान है। ग्रामीण महिलाओं के लिए सिमट SHE मार्ट की घोषणालखपति दीदी योजना के विस्तार का ऐलान किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि, बजट में किसानों के लिए प्रावधान है। पशुपालकों के लिए लोन सब्सिडी का ऐलान किया गया है। मछली पालन हेतु 500 बड़े तालाब निर्माण का ऐलान किया गया है। काफी किसानों के लिए विशेष कोक योजना का ऐलान किया है। अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना का ऐलान। किसानों को उद्यमी बनने कई ऐलान बजट में छोटे किसानों के आमदनी बढ़ाने विशेष प्रावधान किया गया है।
छोटे उद्योगों के लिए विशेष योजना का ऐलान
विधायक नीलकंठ टेकाम ने आगे कहा कि, बजट में व्यापारियों के लिए प्रावधान है। एमएसएमई के छोटे उद्योगों के लिए एसएमई विकास निधि 10,000 करोड़ की विशेष योजना का ऐलान किया गया है। विदेश में एक करोड रुपए तक की प्रॉपर्टी पर पेनल्टी खत्म। मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स को घटाकर 14% किया गया। तेंदूपत्ता पर टीसीएस घटकर दो प्रतिशत किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा।
भारत को बायो फार्मा हब बनाने का ऐलान
उन्होंने आगे कहा कि, स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए भारत को बायो फार्मा हब बनाने का ऐलान किया गया है। इस हेतु 40,000 करोड रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने 5 बड़े मेडिकल हब बनाने का बड़ा ऐलान किया गया है। बुजुर्गों की मेडिकल मदद के लिए सरकार का बड़ा ऐलान डेढ़ लाख केयर टेकर सरकार देगी। शुगर और कैंसर की दवा सस्ती होगी। तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे। गंभीर बीमारियों पर आयात शुल्क में पूरी छूट से होगी और दवाइयां सस्ती होंगी।
देश में 7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे
विधायक नीलकंठ टेकाम ने आगे कहा कि, देश में 7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे। जिससे हाई स्पीड ट्रेनों से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा। तीन केमिकल पार्क का निर्माण होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने 10000 नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाएंगे। 4000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान। विदेश यात्रा में टीसीएस 5% से घटकर 2% किया गया है। NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN नंबर की आवश्यकता नहीं है। आयकर रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाया गया है।
मोदी सरकार शिक्षा का बजट 1,39000 करोड़ से हुआ ज्यादा
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार में शिक्षा का बजट केवल 39000 करोड़ रुपए था। मोदी सरकार में यह बजट 1,39000 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। कांग्रेस सरकार में रक्षा बजट केवल ढाई लाख करोड़ था। मोदी सरकार में रक्षा बजट 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है। कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य का बजट केवल 38000 करोड़ था। मोदी सरकार में स्वास्थ्य बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए बजट मात्र ₹29000 करोड रुपए था। मोदी सरकार में किसानों का बजट 1,62,000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। कांग्रेस सरकार में रेलवे का बजट मात्र 29000 करोड रुपए था। मोदी सरकार में रेलवे बजट 2,81000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का बजट 3 लाख करोड़ हुआ
विधायक नीलकंठ टेकाम ने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए मात्र 31000 करोड़ का बजट था। मोदी सरकार में यह बजट लगभग 3 लाख करोड़ का हो चुका है। कांग्रेस सरकार में पूंजीगत व्यय के लिए केवल 2 लाख करोड़ रुपए खर्च होते थे। मोदी सरकार में यह आंकड़ा 12.2 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। कांग्रेस सरकार में राज्यों को केवल 5 लाख करोड रुपए की मदद प्रतिवर्ष दी जा रही थी। मोदी सरकार में यह आंकड़ा लगभग 26.61 लाख करोड़ पहुंच चुका है।











