Logo
बलौदा बाजार-भााटापारा जिले में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरुआत हो गई है।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भााटापारा जिले में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत जिले के 13 लाख  से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के लिए जिले में 2 हजार से अधिक बूथ बनाए गए हैं, जहां 4,300 से ज्यादा कर्मचारी तैनात रहेंगे। शुरुआती तीन दिनों तक बूथों पर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा खिलाएगी।

लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी

कलेक्टर दीपक सोनी ने अभियान की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिसका समय रहते बचाव बेहद जरूरी है।

5379487