Logo
Delhi EV Charging: दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया जा रहा है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कमी के कारण इसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi EV Charging: दिल्ली में प्रदूषण को खत्म करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को तेजी से अपनाया जा रहा है। लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी के कारण इस काम में रफ्तार नही आ रही है। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर 'कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट' (CAQM) को अपना ताजा 'स्टेट एक्शन प्लान' सौंपा है, जिसमें यह स्वीकार किया गया है कि 2026 के आखिर तक चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या दोगुनी करने के बावजूद यह वास्तविक मांग की तुलना में कम रहेंगे। 

दिल्ली सरकार के प्लान के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक राजधानी में 8,008 चार्जिग पॉइंट उपलब्ध हैं, जबकि मौजूदा वक्त में 36,177 पॉइंट्स की जरूरत है, इस तरह डिमांड और सप्लाई के बीच  27,373 का एक बड़ा गैप बना हुआ है, जिसे सरकार को पूरा करना है। प्रशासन का लक्ष्य है कि 31 दिसंबर 2026 तक इन पॉइंट्स की कुल संख्या बढ़ाकर 16,070 करना है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल करीब 7 हजार नए चार्जिग पॉइंट लगा दिए जाएंगे, जिसके लिए योजना बनाई गई है

ईवी चार्जिंग पॉइंट को सोसायटियों, मॉल, DMRC और होटलों की पार्किंग में लगाया जा रहा है, कई जगहों पर पार्कों के बाहर और फुटपाथ पर भी इन्हें लगाया गया है, जिनमें से कई पिछले कुछ साल में चोरी भी हो चुके हैं। यही कारण है कि सभी एजेंसियां और कंपनियां इन्हें खुले में लगाने से बचती है। इसके अलावा सोसायटी में लगे चार्जिंग पॉइंट का उतना इस्तेमाल नही हो पा रहा है, जितना होना चाहिए। ऐसे में सरकार ने एक्स्ट्रा ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स लगाने का फैसला लिया है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487